MENTAL PEACE मानसिक शांति

Mental peace

1. Any problem is just a state of your mind.

2. To get rid of it, it is necessary to calm the mind.

3. For this, you yourself have to do things that provide peace of mind.

4. You have to find these remedies with your own hard work and effort.

मानसिक शांति

1. कोई भी परेशानी सिर्फ आपके मन की एक स्थिति है.

2. इससे छुटकारा पाने के लिए मन को शांत करना जरूरी है.

3. इसके लिए आपको स्वयं ही मन की शांति प्रदान करनेवाले कार्य करने होंगे.

4. इन उपायों को आपको अपनी ही मेहनत और पुरुषार्थ से खोजना होगा.

ALZHEIMER'S भूलने की बीमारी

Alzheimer's

What is it?

1. It's a mental disorder due to protein structure disorder in the brain.

2. It effects memory, cognitive thinking and daily activities of a person.

3. Around 2% of India's population suffers from this disease, and that ranks 3rd in the world.

4. Although it's more prevalent in elderly, comprising 60% women, it is now affecting even young people too.

5. As there is no permanent cure till now, its patients are treated with memory retaining medicines and mental therapy.

Its symptoms

1. Lack of sleep

2. Worry, tension

3. Memory loss

4. Problem in taking decisions

5. Repeating same questions

6. Difficulty in performing daily activities

7. Mind is unable to focus in any work

8. Unable to count cash

9. Not recognising family members

10. Wearing clothes haphazardly

Some suggestions

1. Focus on their social and learning activities at the earliest.

2. Make them to read books and magazines regularly.

3. Encourage them to paint, dance, listen to songs, and interact with friends and relatives.

4. Be careful about their dietary content and habits.

5. Help them in completing difficult daily activities.

भूलने की बीमारी

यह क्या है?

1. मस्तिष्क में प्रोटीन संरचना विकार के कारण उत्पन्न होने वाला यह एक मानसिक विकार है.

2. यह व्यक्ति की याददाश्त, संज्ञानात्मक सोच और दैनिक गतिविधियों को प्रभावित करता है.

3. भारत की लगभग 2% आबादी इस बीमारी से पीड़ित है, और जो दुनिया में तीसरे स्थान पर है.

4. हालांकि यह बुजुर्गों में अधिक प्रचलित है, जिसमें 60% महिलाएं शामिल हैं, अब यह युवा लोगों को भी प्रभावित कर रही है.

5. चूंकि अब तक इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, इसके रोगियों का उपचार स्मृति शक्ति को बनाए रखने वाली दवाओं और मानसिक चिकित्सा से किया जाता है.

इसके लक्षण

1. नींद की कमी

2. चिंता, तनाव

3. स्मृति हानि

4. निर्णय लेने में समस्या

5. समान प्रश्नों को दोहराना

6. दैनिक गतिविधियों को करने में कठिनाई

7. मन किसी काम में एकाग्र नहीं हो पाता

8. नकद गिनने में असमर्थ

9. परिवार के सदस्यों को न पहचानना

10. बेतरतीब ढंग से कपड़े पहनना

कुछ सुझाव

1. जल्द से जल्द उनकी सामाजिक और सीखने की गतिविधियों पर ध्यान दें.

2. उन्हें नियमित रूप से किताबें और पत्रिकाएँ पढ़ने के लिए कहें.

3. उन्हें चित्रकारी करने, नृत्य करने, गाने सुनने और दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करें.

4. उनकी आहार सामग्री और आदतों के बारे में सावधान रहें.

5. कठिन दैनिक गतिविधियों को पूरा करने में उनकी मदद करें.

PROTEIN प्रोटीन

Protein

Benefits

1. Source of energy to body

2. Provides immunity to body

3. Provides strength to whole body

4. Builds and repairs body cells

Deficiency symptoms

1. Tiredness and weakness in muscles

2. Weakening and breaking of hair and nails

3. Increase of dryness and entangled hair

4. Weakening and breaking of bones

5. Frequent infection

6. Increase in fatty liver

Some replinishment vegetarian foods

1. Dairy products like milk, curd, paneer, butter, khoya

2. Soya products like soya milk, soya tofu, soya nuts, soyabean

3. Jackfruit

4. Sprouted grains

प्रोटीन

लाभ

1. शरीर को ऊर्जा का स्रोत

2. शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है

3. पूरे शरीर को शक्ति प्रदान करता है

4. शरीर की कोशिकाओं का निर्माण और मरम्मत करता है

कमी के लक्षण

1. मांसपेशियों में थकान और कमजोरी

2. बालों और नाखूनों का कमजोर होना और टूटना

3. रूखेपन और उलझे बालों का बढ़ना

4. हड्डियों का कमजोर होना और टूटना

5. बार-बार संक्रमण

6. फैटी लीवर में वृद्धि

कुछ पुनःपूर्ति शाकाहारी पदार्थ

1. डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही, पनीर, मक्खन, खोया

2. सोया उत्पाद जैसे सोया मिल्क, सोया टोफू, सोया नट्स, सोयाबीन

3. कटहल

4. अंकुरित अनाज

CONSTIPATION कब्ज

Remedies to prevent constipation

1. Drink one or two glasses of water as soon as you wake up in the morning

2. Lemon juice can also be added to this

3. Eat fruits on empty stomach in the morning

4. Eat fast-digesting fresh fruits, such as papaya, orange, pomegranate, guava and banana

5. Do not eat raw papaya and raw banana

6. Eat warm fiber-rich food and drink lukewarm water

7. Eat plenty of green vegetables

8. Do not eat fried food

9. Drink a glass of warm milk before sleeping

10. At bedtime, take a small spoonful of amla powder or isabgol husk with water, milk or honey

11. Exercise regularly

कब्ज से बचाव के उपाय

1. सुबह उठते ही एक या दो गिलास पानी पीएं

2. इसमे नींबू का रस भी मिला सकते हैं

3. फलों को खाली पेट सुबह ही खाएं

4. जल्दी पचने वाले ताजा फल खाएं, जैसे पपीता, संतरा, अनार, अमरूद व केला

5. कच्चा पपीता व कच्चा केला न खाएं

6. गर्म फाइबर युक्त खाना खाएं और गुनगुना पानी पीएं

7. हरी सब्जियां भरपूर खाएं

8. तला-भुना भोजन न करें

9. सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीएं

10. रात में सोते समय एक छोटा चम्मच आंवला चूर्ण या इसबगोल की भूसी को पानी, दूध या शहद के साथ लें

11. नियमित रूप से व्यायाम करें


HEART ATTACK दिल का दौरा

Heart attack

Early symptoms

1. Burning, discomfort, strain, pressure, pain in chest

2. Nausea, abdominal pain, digestive problems

3. Extreme pain in left shoulder, arm

4. Cough-cold, white or pink sputum for several days

5. Difficulty in breathing, shortness of breath

6. Sweating more than usual, extreme tiredness

7. Swelling of feet, ankles, soles and heels

8. Lightheadedness, dizziness, fainting

Reasons

1. Work pressure, mental stress

2. High blood pressure, cholesterol

3. Wrong eating habits

4. Deteriorating lifestyle

5. No physical work or exercise

Protective methods

1. Always have a positive attitude

2. Get enough sleep and rest

3. Regular exercise, pranayama and meditation

4. Stay away from disturbing things

5. Engage in your favourite tasks

6. Adopt a disciplined lifestyle

7. Stop oily and junk foods completely

8. Pay special attention to mental health

दिल का दौरा

प्रारंभिक लक्षण

1. सीने में जलन, बेचैनी, खिंचाव, दबाव, दर्द

2. मितली, पेट दर्द, पाचन संबंधी समस्याएं

3. बाएं कंधे, बांह में अत्यधिक दर्द

4. कई दिनों से खांसी-जुकाम, सफेद या गुलाबी थूक

5. सांस लेने में दिक्कत, कम सांस आना

6. सामान्य से अधिक पसीना, बेहद थकान

7. पैरों, टखनों, तलवों और एड़ियों में सूजन

8. सिर घूमना, चक्कर आना, बेहोशी

कारण

1. काम का दबाव, मानसिक तनाव

2. उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल

3. गलत खानपान

4. बिगड़ती जीवनशैली

5. कोई शारीरिक कार्य या व्यायाम नहीं

सुरक्षात्मक तरीके

1. हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखें

2. पर्याप्त नींद और आराम लें

3. नियमित व्यायाम, प्राणायाम और ध्यान

4. परेशान करनेवाली चीजों से दूर रहें

5. अपने पसंदीदा कार्यों में व्यस्त रहें

6. अनुशासित जीवनशैली अपनाएं

7. तैलीय व जंक खाद्यपदार्थ पूरी तरह बंद करें

8. मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें

HEALTHY HEART TIPS स्वस्थ हृदय के नुस्खे

Ayurvedic tips for healthy heart and lifestyle 

1. Take antioxidants like turmeric daily.

2. Include lots of vegetables like bottle gourd, pumpkin and leafy vegetables in your diet.

3. Include proteins such as green gram, lentils, tofu, millet and barley in your diet.

4. Make your daily diet combination as 60% vegetables, 30% proteins and 10% carbohydrates. 

5. Exclude sour foods like tomatoes, sour fruits like oranges, and vinegar from your diet.

6. Exclude heavy to digest foods like maida and red meat from your diet.

7. Exclude wheat, yogurt, cheese and alcohol consumption. 

8. Mix half spoon each of ginger juice and garlic juice in warm water and drink twice daily.

9. Go for a daily walk of 30-45 minutes.

10. Quit tobacco consumption in any form.

स्वस्थ हृदय और जीवन शैली के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे

1. हल्दी जैसे एंटीऑक्सीडेंट रोजाना लें.

2. अपने आहार में लौकी, कद्दू और पत्तेदार सब्जियों जैसी बहुत सारी सब्जियों को शामिल करें.

3. अपने आहार में मूंग, मसूर दाल, टोफू, बाजरा और जौ जैसे प्रोटीन शामिल करें.

4. अपने दैनिक आहार संयोजन को 60% सब्जियां, 30% प्रोटीन और 10% कार्बोहाइड्रेट के रूप में बनाएं.

5. अपने आहार से खट्टे खाद्य पदार्थ जैसे टमाटर, खट्टे फल जैसे संतरा, और सिरका को हटाएँ.

6. अपने आहार से मैदा और लाल मांस जैसे भारी पचने वाले खाद्य पदार्थों को बाहर करें.

7. गेहूं, दही, पनीर और शराब का सेवन छोड़ दें.

8. गर्म पानी में आधा चम्मच अदरक का रस और लहसुन का रस मिलाकर दिन में दो बार पिएं.

9. रोजाना 30-45 मिनट की सैर करें.

10. किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन बंद करें.

CHILD ANGER बच्चे का गुस्सा

How to control child anger

1. Listen carefully to what is on his mind

2. Tears also reduce anger

3. Motivate him to participate in exercises and sports

4. Let him get his daily sleep fully

5. Understand his mental and physical changes as well

6. Don't compare your childhood and his childhood

7. Trust him and increase emotional connection

8. Work together with him instead of scolding

9. Try to correct him by explaining his mistake

10. Teach him to be patient instead of meeting every demand immediately

बच्चे के गुस्से को कैसे नियंत्रित करें

1. उसके मन की पूरी बातें ध्यानपूर्वक सुनें

2. आंसू निकलना भी गुस्सा कम करता है

3. उसे व्यायाम व खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित करें

4. उसे अपनी दैनिक नींद पूरी तरह से लेने दें

5. उसके मानसिक एवं शारीरिक बदलावों को भी समझें

6. अपने बचपन और उसके बचपन की तुलना न करें

7. उस पर विश्वास करें और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएं

8. डांट की बजाय उसके साथ मिलकर काम पूरा करें

9. उसे उसकी गलती समझाकर सुधारने का प्रयत्न करें

10. हर मांग को तुरंत पूरी करने के बजाय उसे धैर्य रखना सिखाएं

EATING LESS SALT कम नमक का सेवन

Eating less salt is also harmful

1. It can reduce the amount of sodium in the body.

2. Due to its deficiency, the person feels tired and lethargic.

3. There may be a possibility of very low blood pressure.

4. It can cause blood sugar and type 2 diabetes.

5. The risk of heart attack and brain stroke also remains.

कम नमक खाना भी हानिकारक है

1. इससे शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो सकती है.

2. इसकी कमी से व्यक्ति थकान व सुस्ती महसूस करता है.

3. रक्तचाप बहुत मंद होने की सम्भावना हो सकती है.

4. यह रक्तशर्करा व टाइप 2 मधुमेह की वजह बन सकती है.

5. दिल का दौरा व मस्तिष्क आघात का खतरा भी बना रहता है.

PRUDENCE समझदारी

Prudence

1. We should act prudently even in adverse circumstances.

2. For this, be patient and proceed thoughtfully.

3. First of all, understand the root of the problem.

4. Then make a plan to solve it.

5. Implementing this can lead to success.

समझदारी

1. हमें विपरीत परिस्थितियों में भी समझदारी से काम लेना चाहिए.

2. इसके लिए, धैर्य बनाएं रखें और सोच-विचार कर आगे बढ़ें.

3. सबसे पहले समस्या की जड़ को समझें.

4. फिर उसे हल करने की योजना बनाएं.

5. इसको क्रियान्वित करने से सफलता मिल सकती है.

FORGIVENESS क्षमा

Forgiveness

1. We should always ask for forgiveness from the person against whom we have committed any sin.

2. On the contrary, people often think that their sin will get removed by doing some other virtuous act.

3. This thinking is never correct.

4. First of all, we should not do wrong things towards anyone.

5. Still, if this has happened, then we must apologize to him for that.

क्षमा

1. हमें हमेशा उस व्यक्ति से क्षमा मांगनी चाहिए जिसके प्रति हमने कोई पाप किया हो.

2. इसके विपरीत, लोग अक्सर सोचते हैं कि कोई अन्य पुण्य कार्य करने से उनका यह पाप दूर हो जाएगा.

3. यह सोच कदापि सही नहीं होती है.

4. अव्वल तो हमें किसी के प्रति गलत कार्य करना ही नहीं चाहिए.

5. फिर भी यदि ऐसा हुआ है, तो उसके लिए हमें उससे क्षमा जरूर मांगनी चाहिए.

ADULTERATION मिलावट

Is the green color of your vegetable due to harmful chemicals?

1. It is necessary to detect this adulteration for your good health.

2. For this, dip a cotton ball in paraffin liquid.

3. Then rub this piece on the surface of your green vegetable.

4. If this piece of cotton turns green, then harmful chemicals have been used to make your vegetable look green.

क्या आपकी सब्जी का हरा रंग हानिकारक रसायनों के कारण है?

1. अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस मिलावट का पता लगाना जरूरी है.

2. इसके लिए रूई के एक टुकड़े को पैराफिन द्रव में डुबोएं.

3. फिर इस टुकड़े को अपनी हरी सब्जी की सतह पर मलें.

4. यदि यह रूई का टुकड़ा हरा हो जाता है, तो आपकी सब्जी को हरा दिखाने के लिए हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया गया है.

ARTHRITIS IN CHILDREN बच्चों में गठिया

Get arthritis in children treated immediately

Symptoms

1. Frequent unexplained fever

2. Skin rashes

3. Ulcers near mouth and genitals

4. Blue discoloration of hands and toes

5. Hair loss

6. Redness of eyes and tongue

7. Joint pain and swelling

8. Muscle weakness

9. Abdominal pain

10. Low blood pressure

Treatment process

1. Administering vaccination timely

2. Blood tests and imaging tests (X-ray, MRI, Ultrasound)

3. Routine treatment by a rheumatologist

4. Balanced and nutritious homemade food

5. Regular physical activity

6. Steroids and other immunosuppressive medicines

बच्चों में गठिया का तुरंत इलाज कराएं

लक्षण

1. बार-बार अस्पष्टीकृत बुखार

2. त्वचा पर चकत्ते

3. मुंह और जननांगों के पास फोड़े

4. हाथ-पैर की उंगलियों का रंग नीला होना

5. बालों का झड़ना

6. आंखों और जीभ का लाल होना

7. जोड़ों का दर्द और सूजन

8. मांसपेशियों की कमजोरी

9. पेट दर्द

10. निम्न रक्तचाप

इलाज प्रक्रिया

1. समय पर टीकाकरण कराना

2. रक्त परीक्षण और इमेजिंग परीक्षण (एक्स-रे, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड)

3. रुमेटोलॉजिस्ट द्वारा नियमित उपचार

4. संतुलित और पौष्टिक घर का बना खाना

5. नियमित शारीरिक गतिविधि

6. स्टेरॉयड और अन्य प्रतिरक्षादमनकारी दवाएं

CHOLESTEROL CONTROL कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण

Cholesterol control

Eat these foods

1. Whole grains

2. Beans, peas, lentils

3. Brinjal, ladyfinger, broccoli

4. Apple, sweet potato, strawberry

5. Mixture of different nuts

6. Barley, oats

7. Olive oil, mustard oil

8. Soya-made tofu

Avoid these foods

1. White, refined grains

2. Fried foods

3. Sugary foods

4. Packaged foods

5. Off-season fruits

6. Coconut oil, palm oil, vegetable oil

7. Saturated, refined, hydrogenated oils

8. Butter, cheese

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण 

इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें

1. साबुत अनाज

2. सेम, मटर, मसूर

3. बैंगन, भिंडी, ब्रोकली

4. सेब, शकरकंद, स्ट्रॉबेरी

5. विभिन्न मेवों का मिश्रण

6. जौ, जई

7. जैतून तेल, सरसों तेल

8. सोया से बना टोफू

इन खाद्य पदार्थों से बचें

1. सफेद, परिष्कृत अनाज

2. तले हुए पदार्थ

3. चीनीयुक्त पदार्थ

4. डिब्बाबंद पदार्थ

5. गैर-मौसमी फल

6. नारियल तेल, ताड़ तेल, वनस्पति तेल

7. संतृप्त, परिष्कृत, हाइड्रोजनीकृत तेल

8. मक्खन, पनीर

ATTRACTIVE PERSONALITY आकर्षक व्यक्तित्व

Tips for an attractive personality

1. Always have a smile on your face

2. Learn conversation skills

3. Develop an extrovert nature

4. Keep abreast of current events

5. Maintain body fitness

6. Wear clothes that suit you

7. Be as mature as your age

8. Keep expressions and body language effective

9. Be infused with positive energy

10. Complete your work with full devotion

11. Be responsible and admit mistakes

12. Be a decision maker according to the situation

आकर्षक व्यक्तित्व के लिए नुस्खे

1. चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखें

2. बातें करने का कौशल सीखें

3. बहिर्मुखी स्वभाव विकसित करें

4. समसामयिक घटनाओं से अवगत रहें

5. शरीर को चुस्त बनाए रखें

6. ऐसे कपड़े पहनें जो आप पर फबते हों

7. अपनी उम्र के अनुसार परिपक्व बनें

8. मुखाकृति व हाव-भाव को प्रभावी रखें

9. सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहें

10. अपने कार्य पूरी निष्ठा से सम्पूर्ण करें

11. जिम्मेदार बनें और गलतियों को स्वीकारें

12. परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेने वाले बनें

EXERCISE व्यायाम

Benefits of exercise

1. Keeps muscles healthy

2. Improves blood flow

3. Brain functions actively

4. Regulates blood pressure

5. Energy is transmitted

6. Calories are not stored

7. Slows down rate of aging

8. Increases metabolism

व्यायाम के लाभ

1. मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है

2. रक्त प्रवाह में सुधार करता है

3. मस्तिष्क सक्रिय रूप से कार्य करता है

4. रक्तचाप को नियंत्रित करता है

5. ऊर्जा का संचार होता है

6. कैलोरी जमा नहीं होती है

7. उम्र बढ़ने की दर को धीमा करता है

8. चयापचय बढ़ाता है

FENNEL-MISHRI सौंफ-मिश्री

Eat fennel-mishri everyday
1. Increases immunity
2. Calms the mind
3. Relieves constipation after meals
4. Sour belching stops after a meal
5. Improves memory when taken with almonds
6. Taking empty stomach improves eyesight
7. Bad breath is removed by chewing
8. Controls cholesterol and blood pressure
9. Removes physical weakness 
10. Cleanses blood and skin

रोज सौंफ-मिश्री खाएं
1. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
2. दिमाग को शांत रखती है
3. भोजन के बाद कब्ज से राहत मिलती है
4. भोजन के बाद खट्टी डकारें बंद होती हैं
5. बादाम के साथ लेने से याददाश्त बढ़ती है
6. खाली पेट लेने से आंखों की रोशनी बढ़ती है
7. चबाकर खाने सके मुंह की दुर्गंध दूर होती है
8. कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप नियंत्रित रहता है
9. शारीरिक कमजोरी दूर होती है
10. खून व त्वचा को साफ करती है

JAUNDICE पीलिया

Home remedies for jaundice

1. Sugarcane juice - 3 to 4 times daily

2. Tomato juice - empty stomach in the morning

3. Buttermilk and curd - every morning and evening

4. Papaya - Raw or Ripe

5. Coconut water - 1 time daily

6. Radish leaf juice - 1 time daily

पीलिया से निपटने के घरेलू तरीके

1. गन्ने का रस - 3 से 4 बार रोज

2. टमाटर का रस - सुबह खाली पेट

3. छाछ व दही - रोज सुबह-शाम

4. पपीता - कच्चा या पक्का

5. नारियल पानी - 1 बार रोज

6. मूली पत्ते का रस - 1 बार रोज

FRUITS FOR DIABETICS मधुमेह रोगियों के लिए फल

Fruits for diabetic patients

Avoid these fruits
1. Mango
2. Banana
3. Watermelon
4. Grapes

Prefer these fruits
1. Jamun (blackberry)
2. Guava
3. Avocado
4. Melon

मधुमेह रोगियों के लिए फल

इन फलों से बचें
1. आम
2. केला
3. तरबूज
4. अंगूर

इन फलों को प्राथमिकता दें
1. जामुन (ब्लैकबेरी)
2. अमरूद
3. एवोकैडो
4. खरबूजा

BODY WEIGHT शारीरिक वजन

Body weight does not decrease even for these reasons

1. Excessive consumption of fruits

2. Stress

3. Hormonal changes

4. Sleep deprivation

5. Irregular exercise

इन वजहों से भी नहीं घटता शरीर का वजन

1. फलों का अत्यधिक सेवन

2. तनाव

3. हार्मोनल परिवर्तन

4. नींद की कमी

5. अनियमित व्यायाम

SKIN SECRETS त्वचा का राज

Secrets of healthy and glowing skin

1. Using natural soaps

2. Applying moisturizer

3. Removing makeup before bedtime

4. Getting enough sleep

5. Drinking plenty of water

6. Drinking coconut water

7. Drinking Aloevera juice

8. Taking care of diet

स्वस्थ और चमकदार त्वचा का राज

1. प्राकृतिक साबुन का प्रयोग

2. मॉइस्चराइजर लगाना

3. सोने से पहले मेकअप हटाना

4. पर्याप्त नींद लेना

5. खूब पानी पीना

6. नारियल पानी पीना

7. एलोवेरा जूस पीना

8. खान-पान का ध्यान रखना

STRUGGLE संघर्ष

1. Whenever you have to struggle in life, understand that your foundation is getting stronger.

2. Struggle is making you stronger, so that you can make your future better.

3. Therefore, never compare your struggle with any other person.

1. जब भी आपको जीवन में संघर्ष करना पड़े, तो समझिए कि आपकी नींव मजबूत हो रही है.

2. संघर्ष आपको मजबूत बना रहा है, जिससे आप अपना भविष्य बेहतर बना सकें.

3. इसलिए, अपने संघर्ष की तुलना किसी अन्य व्यक्ति से कभी न करें.


ATTEMPT प्रयास

Attempt

1. Whenever we meet someone, we should make our best attempt to give him due respect.

2. With this effort, mutual affection, goodwill, sympathy and tolerance keep on expanding.

3. As a result, our life becomes a celebration rather than a struggle.

4. If we consider life as a game, then it is better that we play it as a neutral, healthy and calm competition.

5. With this sporting spirit, we can keep working tirelessly to take our achievements to the pinnacle of heights.

प्रयास

1. जब भी हम किसी से मिलें, तो हमें उसे  उचित सम्मान देने का पूरा प्रयास करना चाहिए.

2. इस प्रयास से आपसी स्नेह, सद्भावना, सहानुभूति एवं सहिष्णुता का विस्तार होता रहता है.

3. इसके फलस्वरूप हमारा जीवन एक संघर्ष के बजाय एक उत्सव बन जाता है.

4. यदि हम जीवन को एक खेल के रूप में मान लें, तो बेहतर यही होगा कि हम इसे एक तटस्थ, स्वस्थ एवं शांत प्रतियोगिता की तरह ही खेलें.

5. इस खेल भावना के साथ, हम अपनी उप्लब्धियों को ऊंचाइयों के शिखर पर ले जाने के लिए अथक परिश्रम करते रह सकते हैं.


WEAKNESS दुर्बलता

Weakness

1. Our biggest weakness is that we show more interest in knowing faults of others.

2. Instead, we should be interested in finding our own faults.

3. After that, we should improve ourselves towards them.

4. Only then, our life can be happy.

दुर्बलता

1. हमारी सबसे बड़ी कमजोरी यही है कि हम दूसरों के दोष जानने में अधिक रुचि दिखाते हैं.

2. इसके बजाय, हमें अपनी त्रुटियां खोजने में दिलचस्पी लेनी चाहिए.

3. तत्पश्चात हमें अपने में इनके प्रति सुधार लाना चाहिए.

4. तभी हमारा जीवन सुखी हो सकता है.

EXCESSIVE CURD अत्यधिक दही

Excessive consumption of curd can be harmful in these conditions

1. Arthritis

2. Acidity

3. Asthma

4. Lactogen intolerance

दही का अधिक सेवन इन स्थितियों में हानिकारक हो सकता है

1. गठिया

2. अम्लता

3. दमा

4. लैक्टोजेन असहिष्णुता

ZINC जिंक

Zinc in the body

What harm can come from its deficiency?

1. Immunity weakens

2. Serious heart diseases can increase

3. Malaria, pneumonia and diarrhea related diseases spread

4. Risk of corona virus infection also increases

What can we do to overcome its deficiency?

1. Drink milk after adding Amaranth (Ramdana/Rajgira)

2. Include sesame, millet and black gram in diet

3. Eat curd and cheese daily

4. Try mushrooms in meals

5. Can also consume dark chocolate

शरीर में जिंक

इसकी कमी से क्या हानि हो सकती है?

1. प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है

2. दिल संबंधी गंभीर बीमारियां बढ़ती हैं

3. मलेरिया, निमोनिया व दस्त संबंधी बीमारियां फैलती हैं

4. कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है

इसकी कमी को हम कैसे दूर कर सकते हैं?

1. दूध में रामदाना (राजगीर) डालकर पीएं

2. तिल, बाजरा व काला चना आहार में शामिल करें

3. दही व पनीर रोज खाएं

4. भोजन में मशरुम आजमाएं

5. डार्क चॉकलेट का भी सेवन कर सकते हैं

TINGLING OR NUMBNESS झुनझुनी या सुन्न होना

Tingling or frequent numbness in hands and feet

When is it likely to be dangerous?

1. When there is an internal injury

2. When you feel pain in moving them

3. When even massaging does not give relief

Reasons

1. Improper blood circulation in the body

2. Lack of blood in the body

3. Weight gain or loss due to thyroid

4. Weakness in diabetes

5. Heart disease

Treatment measures

1. Include spinach, flaxseeds, sesame, fenugreek, almonds, cashews, bananas, green vegetables and things rich in iron-vitamins in the diet

2. Consult a doctor and take vitamin and magnesium supplements

3. Eat a mixture of 1 spoon cinnamon and 1 spoon honey

4. Make a paste by grinding 1 spoon dry ginger powder and 5 garlic buds and apply on the numb place

5. Mix 2 grams of nutmeg powder in 50 grams of coconut oil and apply it on the numb place.

6. Mix a few drops of basil juice in a spoonful of mustard oil and massage it on the numb place.

हाथों और पैरों में झुनझुनी या बार-बार सुन्न होना

यह कब खतरनाक हो सकता है?

1. आंतरिक चोट लगने पर

2. जब आपको उन्हें हिलाने में दर्द महसूस हो

3. जब मालिश करने से भी आराम न मिले

कारण

1. शरीर में रक्त संचार ठीक न होना

2. शरीर में खून की कमी

3. थायराइड के कारण वजन बढ़ना या घटना

4. मधुमेह में कमजोरी

5. हृदय रोग

उपचार के उपाय

1. आहार में पालक, अलसी, तिल, मेथी, बादाम, काजू, केला, हरी सब्जियां और लौह-विटामिन से भरपूर चीजें शामिल करें

2. चिकित्सक की सलाह से विटामिन और मैग्नीशियम की खुराक लें

3. 1 चम्मच दालचीनी और 1 चम्मच शहद का मिश्रण खाएं

4. 1 चम्मच सोंठ का पाउडर और 5 लहसुन की कलियों को पीसकर लेप बना लें और सुन्न जगह पर लगाएं

5. 50 ग्राम नारियल के तेल में 2 ग्राम जायफल का चूर्ण मिलाकर सुन्न स्थान पर लगाएं

6. एक चम्मच सरसों के तेल में तुलसी रस की कुछ बूंदें मिलाकर सुन्न स्थान पर मालिश करें

BASIL तुलसी

Basil

Advantages

1. Relief in cold and sore throat

2. Blood glucose level control

3. Immunity enhancement

4. Relief in constipation and diarrhea

5. Beneficial in viral infection and fever

Intake

1. In stomach acidity, chew 2-3 basil leaves on an empty stomach

2. In stomach pain, drink a mixture of coconut water, basil water or juice and lemon

3. In seasonal infections, add basil water or juice to tea or turmeric decoction

4. In common diseases, include basil leaves and juice in daily food

तुलसी

फायदे

1. सर्दी-जुखाम व गले की खराश में राहत

2. रक्तशर्करा स्तर नियंत्रण

3. प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि

4. कब्ज व दस्त में राहत

5. वायरल संक्रमण व बुखार में लाभकारी

सेवन

1. पेट की अम्लता में, 2-3 तुलसी पत्ती को खाली पेट चबाएं

2. पेट दर्द में, नारियल पानी, तुलसी पानी या रस व नींबू का मिश्रण पीएं

3. मौसमी संक्रमण में, चाय या हल्दी काढ़े में तुलसी पानी या रस मिलाएं

4. सामान्य बीमारियों में, दैनिक भोजन में तुलसी पत्ते व रस शामिल करें

SLEEPWALKING नींद में चलना

Sleepwalking

Symptoms

1. Getting out of bed in sleep and moving around

2. Keeping eyes open in sleep

3. Being distracted or confused for some time after waking up

4. Not reacting or interacting with others

Reasons

1. Sleep disorders

2. Narcolepsy

3. Thyroid

4. Stroke

5. Head injury

6. Stress

7. Fever

Risks

1. Murmuring or talking in sleep

2. Starting daily tasks in sleep

3. Leaving home in sleep

4. Vehicle driving in sleep

5. Falling down from stairs or window in sleep

Preventive measures

1. Family should always be vigilant

2. Close doors and windows firmly

3. Never let such people sleep alone

4. Research on its special treatment is still going on

5. Can do other treatments in consultation with doctor

नींद में चलना

लक्षण

1. नींद में बिस्तर से उठना व इधर-उधर घूमना

2. नींद में अपनी आंखें खुली रखना

3. जागने के बाद कुछ समय विचलित या भ्रमित रहना

4. दूसरों के साथ कोई प्रतिक्रिया या बातचीत न करना

कारण

1. नींद विकार

2. नार्कोलेप्सी

3. थायरॉइड

4. स्ट्रोक

5. सिर में चोट

6. तनाव

7. बुखार

खतरा

1. नींद में बड़बड़ाना या बातें करना

2. नींद में दैनिक कार्य शुरू करना

3. नींद में घर से निकलना

4. नींद में वाहन चलाना

5. नींद में सीढ़ियों या खिड़की से नीचे गिर जाना

निवारक उपाय

1. परिवार को हमेशा सतर्क रहना चाहिए

2. दरवाजे और खिड़कियां मजबूती से बंद करें

3. ऐसे लोगों को कभी भी अकेले सोने न दें

4. इसके विशेष उपचार पर शोध अभी जारी है

5. चिकित्सक के परामर्श से अन्य उपचार कर सकते हैं

GASTRIC CANCER अमाशय का कैंसर

Gastric cancer

What is it?

1. A group of cancerous cells that form a tumor in stomach

2. It starts harming the body later

Reasons

1. Overweight

2. Smoking

3. Excess salt intake

4. Less intake of fruits and green vegetables

5. Genetic cause

6. H. pylori infection

7. Irregular lifestyle

8. Anemia

9. Acidity in stomach

10. Old age

Symptoms

1. Fatigue and weakness

2. Loss of appetite and weight loss

3. Flatulence and burning sensation

4. Blood or blood spots in stool

5. Having black stools

6. Feeling full after eating a little

7. Nausea and vomiting

8. Upper abdominal pain

9. Heartburn

Prevention and Treatment

1. Daily exercise and yoga

2. Daily consumption of fruits and green vegetables

3. Less intake of salt and fried things

4. Stop smoking

5. Do not take painkillers

6. Consult doctor immediately in initial symptoms 

7. Its timely treatment or successful surgery is possible

अमाशय का कैंसर

यह क्या है?

1. कैंसर युक्त कोशिकाओं का एक समूह जो पेट में ट्यूमर बना देता है

2. यह बाद में शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है

कारण

1. अधिक वजन

2. धूम्रपान

3. नमक का अधिक सेवन

4. फल व हरी सब्जियों का कम सेवन

5. अनुवांशिक कारण

6. एच. पाइलोरी संक्रमण

7. अनियमित जीवनशैली

8. एनीमिया

9. पेट में अम्लता

10. बुढापा

लक्षण

1. थकान व कमजोरी

2. भूख न लगना व वजन कम होना

3. पेट फूलना व जलन होना

4. मल में खून या खून के धब्बे

5. काले रंग का मल आना

6. थोड़ा सा खाते ही पेट भर जाना

7. मतली व उल्टी आना

8. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द

9. सीने में जलन

रोकथाम और उपचार

1. दैनिक व्यायाम व योग

2. फल व हरी सब्जियों का दैनिक सेवन

3. नमक व तली-भुनी चीजों का कम सेवन

4. धूम्रपान बंद करें

5. दर्द निवारक दवाएं न लें

6. प्रारम्भिक लक्षणों में तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें

7. इसका समय पर इलाज या सफल सर्जरी संभव है

MEMORY LOSS स्मृति हानि

Causes of memory loss in young age

1. Lack of healthy food

2. Overeating

3. High sugar intake

4. Spicy fried things

5. Deficiency of vitamins B1 and B2

6. Drug abuse

7. Overuse of medicines

8. Stress

9. Lack of sleep

10. Head injury

युवावस्था में स्मृति हानि के कारण

1. स्वस्थ भोजन की कमी

2. ज्यादा भारी खाना

3. ज्यादा शर्करा का सेवन

4. मसालेदार तली चीजें

5. विटामिन B1 और B2 की कमी

6. नशीली वस्तुओं का सेवन

7. दवाओं का अधिक सेवन

8. तनाव

9. नींद की कमी

10. सिर पर गहरी चोट